छत्तीसगढ़

तिरंगा अभियान में बस्तर के युवक-युवती बन रहे भागीदार

Nil dhankar
12 Aug 2023 12:55 PM IST
तिरंगा अभियान में बस्तर के युवक-युवती बन रहे भागीदार
x

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर बस्तर में नक्सलगढ़ के युवाओं ने वीडियो एलबम बनाया है। करीब साढ़े 3 मिनट के इस वीडियो में गरीबी, किसानी, पैसों की किल्लत और कम रुपए में डाक घर में तिरंगा मिलने की जानकारी दी गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में स्थानीय युवक-युवती और ग्रामीण डाक सेवकों ने काम किया है।

दरअसल, कांकेर जिला मुख्यालय से 120 किमी की परलकोट है। यहां से महज 45 किमी की दूरी पर सीतराम गांव हैं। इलाका बेहद संवेदनशील है। इसी गांव में वीडियो को शूट किया गया है। पखांजूर के रहने वाले राजेश हलदर ने स्क्रिप्ट लिखी है। उन्होंने बताया कि, 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत भारतीय डाक विभाग देश के अंतिम व्यक्ति तक तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य से देश के सभी डाकघरों में 25 रुपए में तिरंगा उपलब्ध करवा रहा है।

इस अभियान के तहत ग्रामीण डाक सेवक गांवों में घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा उपलब्ध करवा रहे हैं। इसकी जानकारी भी दे रहे हैं। हालांकि, कई लोगों को यह नहीं पता है कि, डाक घर में सिर्फ 25 रुपए में तिरंगा मिल रहा है। इसलिए वीडियो के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जा रही है। सोशल मीडिया में वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। राजेश ने बताया कि, इसी अभियान के तहत कांकेर जिले के परलकोट उपसंभाग के GDS कर्मचारियों ने वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक किया है।


Next Story