छत्तीसगढ़

डूबने से बाल-बाल बचा युवक, बहादुरी के लिए 'मोहन दादा' की हो रही जमकर तारीफ

jantaserishta.com
12 July 2026 11:12 AM IST
डूबने से बाल-बाल बचा युवक, बहादुरी के लिए मोहन दादा की हो रही जमकर तारीफ
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर के एनीकट में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक डूबने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय युवक मोहन दादा और डायल 112 की टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड के भंडारिया निवासी मनोहर पहले एनीकट के पास अर्धनग्न अवस्था में व्यायाम कर रहा था। कुछ देर बाद वह एनीकट में नहाने के लिए पानी में उतरा। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के लगभग पांच मिनट के भीतर 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान स्थानीय युवक मोहन दादा ने साहस दिखाते हुए पानी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
युवक को बाहर निकालने के बाद उसकी हालत सामान्य नहीं थी। उसे तत्काल एनीकट के किनारे लिटाकर प्राथमिक सहायता दी गई, जिससे उसकी स्थिति में सुधार आया। समय रहते स्थानीय लोगों और 112 की टीम की तत्परता के कारण युवक की जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने मोहन दादा की बहादुरी की सराहना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story