छत्तीसगढ़

रायपुर के लाभांडी BSUP कॉलोनी में युवक की हत्या? मौके पर पहुंचे DCP समेत वरिष्ठ अधिकारी

jantaserishta.com
27 Oct 2026 10:33 AM IST
रायपुर के लाभांडी BSUP कॉलोनी में युवक की हत्या? मौके पर पहुंचे DCP समेत वरिष्ठ अधिकारी
x
जांच में जुटी पुलिस.
रायपुर: राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ की लाश संदिग्ध हालत में मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। लाभांडी इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली, जिसकी पहचान हिमेश यादव (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर से खून निकल रहा है। ऐसे में लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पुलिस FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
रायपुर DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटले ने इसकी पुष्टी करते हुए कहा कि लाश मिली है, जिसकी जांच की जा रहा है। पुलिस FSL और डॉग स्कॉट टिम मौके पर पहुंची है। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story