छत्तीसगढ़
पुरानी वसूली के विवाद में युवक की हत्या, फरार हत्यारा गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 Jan 2026 3:24 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने पुरानी पैसों की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला तेज हो गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को थाना सुपेला से मर्ग क्रमांक 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग डायरी प्राप्त हुई थी। मर्ग जांच के दौरान मृतक ऋषि निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में मृतक ऋषि निर्मलकर के साथ पुराने पैसों की वसूली की बात को लेकर आरोपियों द्वारा हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई थी। इस मारपीट के दौरान आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान ऋषि निर्मलकर की मृत्यु हो गई।
जांच में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रशांत राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताया। आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी प्रशांत राव के मेमोरेंडम कथन के आधार पर एक अन्य आरोपी लक्की की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जयंती नगर दुर्ग, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताया।
पूछताछ में आरोपी ने भी उक्त अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा विवाद पुरानी रकम की वसूली को लेकर हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा और एक युवक की जान चली गई। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी पतासाजी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
Tagsदुर्गसिटी कोतवाली दुर्गहत्या मामलापुरानी वसूली विवादहोटल 36 इनऋषि निर्मलकरप्रशांत रावलक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवेपुलिस कार्रवाईDurgCity Kotwali Durgmurder caseold recovery disputeHotel 36 InnRishi NirmalkarPrashant RaoLucky alias Kishan Kumar Dhruvepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





