मोबाइल रीचार्ज के लालच में 25 हजार गंवा बैठा युवक, शातिर ने कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर की ठगी

कोरबा। सीएसईबी कॉलोनी के एक व्यक्ति को फर्जी कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव ने फोन कर मोबाइल रीचार्ज कराने की लिंक भेज 25 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर सेल में घटना की सूचना दी। इसके बाद रकम होल्ड करवाकर उसके बैंक खाता में वापस कराई गई। शहर के सीएसईबी कॉलोनी निवासी प्रतीक गोले के पास एक सप्ताह पहले फोन कॉल आया था। इसमें सामने वाले ने खुद को कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बताते हुए मोबाइल रिचार्ज कराने पर ऑफर दिया। इसके लिए उसने लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही गोले के बैंक खाता से करीब 25 हजार रुपए ठग के वॉलेट में ट्रांसफर हो गया था। ऑनलाइन ठगी का पता चलने पर गोले ने साइबर सेल पहुंचकर घटना की सूचना दी। साइबर सेल की टीम ने वॉलेट के अधिकारी से संपर्क किया। ऑनलाइन ठगी की जानकारी देते हुए बैंक खाते से ट्रांसफर हुई रकम को होल्ड कराया गया। इसके बाद रकम वापसी के लिए प्रक्रिया चल रही थी। सोमवार को गोले के बैंक खाता में रकम वापस पहुंच गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





