छत्तीसगढ़

गांव जाने के लिए निकला युवक लापता, लावारिस हालत में मिली बाइक

Nil dhankar
24 March 2022 9:58 AM IST
गांव जाने के लिए निकला युवक लापता, लावारिस हालत में मिली बाइक
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में एक दिन पहले घर से गायब युवक की बाइक नदी के किनारे मिली है। इससे उसके नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और नगरसेना के आपदा प्रबंधन की टीम बुधवार दोपहर से लेकर देर शाम तक नदी में युवक की तलाश करती रही। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

TI परिवेश तिवारी ने बताया कि ग्राम परसाही में रहने वाला महेंद्र पटेल बीते मंगलवार की रात अपने घर में लगरा गांव जाने की बात कहकर निकला था। वह रात भर घर वापस नहीं आया। इस पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तभी परिजनों को पता चला कि सीपत थाना क्षेत्र के लगरा स्थित खारंग नदी के किनारे उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली। अनहोनी की आशंका से परिजन ने इस घटना की सूचना सरकंडा थाने में दी।

Next Story