छत्तीसगढ़
बांध के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में अता-पता नहीं
jantaserishta.com
16 Aug 2026 11:55 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 23 वर्षीय युवक ने जलाशय के खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव में बहने के बाद युवक का कोई पता नहीं चल सका है। हादसे के समय बांध के सात गेट खुले थे और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।
लापता युवक की पहचान पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि रंजीत तीन दोस्तों के साथ मिनीमाता हसदेव बांगो बांध घूमने पहुंचा था। सभी बांध के नजारे को देखने के लिए गार्डन के पास खड़े थे। इसी दौरान उसके दोस्त कुछ दूरी पर चले गए। तभी रंजीत अचानक गार्डन की रेलिंग पर चढ़ा और खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें छलांग लगाने के बाद रंजीत कुछ देर तक पानी में तैरता दिखाई दे रहा है। बांध से छोड़े जा रहे भारी मात्रा में पानी के कारण बहाव बेहद तेज था। कुछ ही क्षण बाद वह तेज धारा में बहकर नजरों से ओझल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और तत्काल युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। पुलिस ने रंजीत के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीतीश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। तेज जलधारा के कारण तलाशी अभियान में काफी कठिनाई आ रही है। पुलिस के साथ गोताखोर और स्थानीय ग्रामीण भी युवक की तलाश में जुटे हैं।
बांध प्रशासन की ओर से पहले ही लोगों को चेतावनी दी गई थी कि गेट खुले रहने के दौरान जलाशय के आसपास न जाएं। इसके बावजूद युवक द्वारा खुले गेट की ओर छलांग लगाने से यह हादसा हुआ। फिलहाल बांगो पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ रंजीत की तलाश में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





