छत्तीसगढ़
गृह मंत्री के कार में युवक ने मारा पत्थर, ताम्रध्वज साहू के कहने पर पुलिस ने छोड़ा
jantaserishta.com
6 Aug 2023 8:06 AM IST

x
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन दिन से एक दिन पहले नाबालिग ने गुस्से में आकर उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। हालांकि गृहमंत्री के कहने पर उसे और उसके पिता को समझाइश देकर छोड़ने की बात कही जा रही है। घटना नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मरोदा सेक्टर रिसाली की है। यहां शनिवार शाम को गृहमंत्री के जन्मदिन का कार्यक्रम था। शाम 6 बजे के करीब गृहमंत्री का काफिला यहां पहुंचा। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके स्वागत में पटाखे फोड़े। इससे पटाखे का एक टुकड़ा आरोपी नाबालिग के पिता के सिर में गिरा और वो जल गया।
इससे किशोर को इतना गुस्सा आया कि, वो गृहमंत्री की गाड़ी की तरफ भागा और उनकी गाड़ी के कांच में अपने हाथ में पहना कड़ा जोर से मारा। इससे गाड़ी का कांच टूट गया। इसके बाद किशोर वहां से भाग गया। हालांकि कुछ ही घंटों में लड़के को हिरासत में लिया गया था।
दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि गृहमंत्री का फोन आया था। उन्होंने कहा कि लड़का नाबालिग है। उसने जानबूझकर घटना को अंजाम नहीं दिया है। पटाखे से उसके पिता का सिर जला तो वो आवेश में आ गया और उसने ऐसा कर दिया। गृहमंत्री के कहने पर पुलिस ने पिता और पुत्र को रात भर थाने में बैठाकर रखा। इसके बाद छोड़ दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





