छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा युवक, हालत गंभीर

Shantanu Roy
25 May 2022 2:01 PM GMT
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा युवक, हालत गंभीर
x
छग

बिलासपुर। चांटीडीह स्थित निर्माणाधीन अरपा बैराज में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने ठेकेदार के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां पर तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों से मारपीट कर दी। सुपरवाइजर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

रायगढ़ के गांधीगंज में रहने वाले विपिन कुमार झा निर्माणाधीन बैराज में सुपरवाइजर का काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 19 मई की रात चांटीडीह सब्जी मंडी के पास निर्माणाधीन बैराज में सागर वर्मा गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटे आई थी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। बैराज के कर्मचारियों ने घायल युवक को निकाला।
उसे गंभीर स्थिति में अपोलो पहुंचाया गया। इस बीच वहां मौजूद लोग ठेकेदार के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने वहां पर रखी कुर्सियों और अन्य सामान को तोड़ना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारी राजेश से मारपीट करने लगे।
बीच-बचाव करने पर लोगों ने काम बंद कर चले जाने के लिए कहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी। सके बाद मामला शांत हो गया। सुपरवाइजर ने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है।
Next Story