छत्तीसगढ़

पत्थर खदान में डूबा युवक, NDRF ने खोजी लाश

Shantanu Roy
15 March 2024 8:41 PM IST
पत्थर खदान में डूबा युवक, NDRF ने खोजी लाश
x
छग
दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में एक युवक खदान तालाब में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उसे बाहर निकाला, लेकिन बाहर निकालते तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में नंदिनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नंदिनी के पत्थर खदान में अशोक यादव (33) नाम का युवक डूब गया। युवक अशोक यादव नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी-खुंदनी गांव में अपने जीजा और बहन के यहां रहता था। यहीं पर रहकर युवक मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार सुबह-सुबह ही खदान तालाब में नहाने गया हुआ था।
इसके कुछ देर बाद और लोग वहां नहाने आएं तो युवक का शव देखा। आसपास के लोगों ने डायल 112 को फोन किया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची फिर एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नागेंद्र सिंह ने एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंचते ही टीम ने डीप डाइविंग की मदद से युवक को निकालने का अभियान शुरू किया। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक युवक अशोक यादव की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम नंदिनी पुलिस को शव को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अशोक यादव की मौत कैसे हुई नंदिनी पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।
Next Story