छत्तीसगढ़
तालाब में डूबने से युवक की मौत, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा
Shantanu Roy
16 April 2026 7:54 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिकनिक मनाने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र के सलमपुरी स्थित गोविंदा तालाब की है, जहां युवक नहाने के दौरान गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया और बाद में शव बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी मोनू ध्रुव (25) बुधवार सुबह अपने दोस्तों के साथ सकरी थाना क्षेत्र के ललहीखार इलाके में पिकनिक मनाने गया था। दिन के समय सभी दोस्तों ने वहां खाना बनाया और समय बिताया।
बताया गया है कि इस दौरान युवकों ने शराब भी पी थी। शाम के समय खाना खाने के बाद सभी लोग सलमपुरी स्थित गोविंदा तालाब पहुंचे, जहां वे बर्तन धोने लगे। इसी दौरान मोनू ध्रुव नहाने के लिए तालाब में उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह कुछ ही देर में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते मोनू पानी में समा गया। घटना के बाद घबराए दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सकरी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रात तक सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने और गहराई ज्यादा होने के कारण युवक का पता नहीं चल पाया।
गुरुवार सुबह फिर से गोताखोरों की मदद से सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा नहाने के दौरान गहराई में जाने से हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस तालाब में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Tagsबिलासपुर हादसातालाब में डूबा युवकगोविंदा तालाबसकरी थानाएसडीआरएफ सर्च ऑपरेशनछत्तीसगढ़ समाचारBilaspur accidentyouth drowned in pondGovinda pondSakri police stationSDRF search operationChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





