छत्तीसगढ़

युवक ने सुसाइड नोट लिखकर पिया जहर, हालत गंभीर

Nil dhankar
19 Nov 2021 5:43 PM IST
युवक ने सुसाइड नोट लिखकर पिया जहर, हालत गंभीर
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। कोरबा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की है। घर में तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो पता चला कि युवक ने अपनी जेब में एक सुसाइड नोट भी लिख रखा था। युवक ने लिखा है कि मैंने बहुत गलत काम किए हैं, भगवान मुझे कभी माफ नहीं करेगा। युवक की हालत गंभीर है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

सूचना के मुताबिक, ग्राम सलिहाभांटा निवासी 20 वर्षीय आकाश पढ़ाई छोड़ने के बाद पिता के साथ खेती किसानी करता है। वह रात करीब 9 बजे घर से बाहर गया था। इसके बाद लौटा तो अपने कमरे में चुपचाप चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने गए। परिजनों ने देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा तड़प रहा था। परिजनों ने उसे उठाया तो उल्टियां होने लगीं। तुंरत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

Next Story