छत्तीसगढ़

बस स्टैंड के पास युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

Nil dhankar
19 Dec 2022 8:30 AM IST
बस स्टैंड के पास युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
x
छग

जांजगीर। घर से काम पर निकले युवक की बाइक को खरौद बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला। टक्कर से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई। अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। दुर्घटना शिवरीनारायण थाना अंतर्गत नगर पंचायत खरौद की है।

लोहर्सी का युवक सुरेंद्र रात्रे (30 साल) घर से अपनी बाइक सीजी 11 सीडी 5730 में निकला था। शाम लगभग 5 बजे खरौद बस स्टैंड के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोट आई। तत्काल सुरेंद्र को डायल 112 की मदद से गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story