छत्तीसगढ़
रायपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, डंपर की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
Shantanu Roy
12 Jun 2026 7:58 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना फाउंड ऑन राजभवन के पास की बताई गई है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संजय सेन पिता मुलायम सेन उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 7 ग्राम केसली थाना केसली जिला सागर मध्यप्रदेश हाल तात्यापारा चौक रायपुर के रूप में हुई है। घटना के समय संजय सेन अपने साथी गुरजीत सिंह उर्फ मक्खन सिंह के साथ मोटरसाइकिल (सीजी 10 एए 8381) से घूमने निकला था। बाइक संजय सेन चला रहा था। जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच दोनों राजभवन क्षेत्र के पास पहुंचे थे।
तभी डंपर क्रमांक सीजी 13 एआर 3315 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 की सहायता से दोनों को तत्काल डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) रायपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय सेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुरजीत सिंह का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रारंभिक मर्ग कायम किया। बाद में गवाहों के बयान और परिजनों की पहचान के आधार पर मृतक की पुष्टि की गई। पुलिस ने घटनाक्रम के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(बी), 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर मर्ग की जानकारी एसडीएम को भेज दी गई है।
Tagsरायपुर सड़क हादसाराजभवन डंपर एक्सीडेंटसंजय सेन मौतगुरजीत सिंह घायलसिविल लाइन थानामेकाहारा रायपुरट्रक एक्सीडेंट मामलाट्रक एक्सीडेंटRaipur road accidentRaj Bhavan dumper accidentdeath of Sanjay SenGurjit Singh injuredCivil Lines Police StationMekahara Raipurtruck accident casetruck accident. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





