छत्तीसगढ़

नवनिर्मित मकान में युवक की मौत, आया करंट की चपेट में

Nil dhankar
1 Aug 2022 10:32 AM IST
नवनिर्मित मकान में युवक की मौत, आया करंट की चपेट में
x

बिलासपुर। सिरगिट्टी के नजरलालपारा में नए मकान की तराई करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। झुलसे युवक को स्वजन अपोलो लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिरगिट्टी के नजरलालपारा में रहने वाले दुर्गेश कुमार यादव के नए मकान में प्लास्टर हुआ था। वे दीवार की तराई कर रहे थे। वे टूटे हुए तार की करंट की चपेट में आ गए। करंट से झुलसे युवक को स्वजन अपोलो लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story