
x
छग
Durg दुर्ग: जिले के जामुल थाना क्षेत्र में देर शाम हुए सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दो युवक सड़क से गुजर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, अहिवारा टाउनशिप निवासी शेख अफरोज अपने साथी शेख सैय्यद के साथ बाइक से नंदिनी-अहिवारा मार्ग होते हुए भिलाई की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे गोबर से भरे एक वाहन ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में शेख अफरोज (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेख सैय्यद घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे में शामिल वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
Next Story





