छत्तीसगढ़

करंट लगने से युवक की मौत

Nilmani Pal
8 Aug 2023 7:11 AM IST
करंट लगने से युवक की मौत
x
छत्तीसगढ़
कोरबा: करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिल्गा गांव में खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की शादी को कुछ ही साल हुए थे। मामला श्यांग थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, युवक देव प्रसाद राठिया नदी किनारे खेत में काम करने गया हुआ था। करीब 3 बजे काम से वापस लौटने के दौरान उसे रास्ते में बिजली तार गिरी हुई दिखी। जिसे उठा कर किनारे करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना श्यांग थाना पुलिस को दी गई। जहां थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मौत कब, कैसे और किस कारण हुई है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक देव प्रसाद दो भाइयों में छोटा था और शादी को महज कुछ ही साल हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Next Story