छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार पलटने से युवक की मौत, 3 की हालत गंभीर

Nilmani Pal
12 March 2022 6:14 AM GMT
तेज रफ्तार कार पलटने से युवक की मौत, 3 की हालत गंभीर
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

रायगढ़। तेज रफ्तार कार छाल की खराब सड़क की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई, इसमें सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए थे। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत व तीन को मामूली चोट आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार छाल निवासी विजय (22)पिता मधु सवरा अपने तीन दोस्तों के साथ रेनाल्ड कोविड कार क्रमांक सीजी 13 एएई 7245 में सवार होकर कोरबा घूमने के लिए गया था, दिन भर भ्रमण करने के बाद चारों वापस छाल आ रहे थे। वही कुदमुदा के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई, इस हादसे में चारों को चोट आई, लेकिन विजय सवरा के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। उक्त कार को सुमित चंद्रा चला रहा था। सभी घायलों को उपचार के लिए छाल अस्पताल भर्ती कराया गया,प्रियांशू और ओमकार राठिया को हल्की चोट होने के कारण उसका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल विजय को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। वही उपचार के दौरान विजय सवरा की मौत हो गई।


Next Story