छत्तीसगढ़

अभनपुर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, रेलवे परीक्षा देने आया था रायपुर

Shantanu Roy
5 Feb 2026 6:29 PM IST
अभनपुर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, रेलवे परीक्षा देने आया था रायपुर
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरने के कारण 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जय राम मांझी, पिता कोखसरिया मांझी, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोलाबंध, थाना नुआपड़ा, जिला नुआपड़ा (ओडिशा) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 4 फरवरी 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन से शाम करीब 4.00 बजे रायपुर से अभनपुर जाने के लिए ट्रेन का टिकट लेकर रवाना हुआ था।

यह टिकट मृतक की जेब से बरामद हुआ है, जिससे उसकी यात्रा की पुष्टि हुई। बताया गया कि जय राम मांझी रेलवे से संबंधित परीक्षा देने के लिए ओडिशा के बालांगीर से रायपुर आया था। उसका परीक्षा केंद्र कलिंग यूनिवर्सिटी में निर्धारित था। मृतक के चाचा छबि लाल मांझी, जो इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे, ने पुलिस को बताया कि परीक्षा देने के बाद जय राम रायपुर से अभनपुर की ओर जा रहा था। ट्रेन के सीबीडी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह समय पर नीचे नहीं उतर सका। ट्रेन के आगे बढ़ जाने पर उसने जल्दबाजी में उतरने का प्रयास किया, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास के दौरान गिरने से युवक की मौत हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभनपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा रेलवे से संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना के सटीक कारणों की पुष्टि की जा सके। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Tagsरायपुर समाचारअभनपुर थानाट्रेन से गिरकर मौतरेलवे परीक्षाकलिंग यूनिवर्सिटीसीबीडी रेलवे स्टेशनरायपुर-अभनपुर ट्रेनओडिशा युवक की मौतयुवक की मौतRaipur NewsAbhanpur Police Stationdeath after falling from trainRailway ExamKalinga UniversityCBD Railway StationRaipur-Abhanpur TrainOdisha youth diesyouth diesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story