
x
छत्तीसगढ़
कोरबा: रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाश कई हिस्सों में मिली है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मामला CSEB चौकी के टीपी नगर इलाके का है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम बालको की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30-40 साल के बीच है। हादसे से पहले वह रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। लोगों को लगा कि वह क्रॉस करके दूसरी तरफ जाने वाला है, लेकिन मालगाड़ी के पहिए के नीचे आ गया।
आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। पहचान करवाई के लिए आसपास लोगों को बुलाया गया है। राहगीरों और आसपास के दुकानदारों के माध्यम से पहचान की जा रही हैसीएसईबी चौकी पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया। इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतक के पास से सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौतमालगाड़ीकोरबाकोरबा न्यूज़मालगाड़ी की चपेट में आने से मौतCG NewsChhattisgarh NewsYouth dies after being hit by goods traingoods trainKorbaKorba NewsDeath after being hit by goods train
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





