छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत

Shantanu Roy
24 Nov 2022 7:14 PM GMT
भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत
x
छग
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले युवक हिर्री क्षेत्र के ढाबे से खाना खाने के बाद लौट रहे थे। चकरभाठा स्थित गुस्र् नानक ढाबे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन घायल हो गए। गश्त से लौट रहीं चकरभाठा थाना प्रभारी ने हादसे को देखा। उन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा। बुधवार की सुबह शव का पीएम कराया गया है। चकरभाठा थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि बुधवार की रात सिविल लाइन क्षेत्र के शांति नगर निवासी अक्षत सिंह(22) अपने साथियों राहुल श्रीवास्तव(22) निवासी 27 खोली, विवेक जान(25) व अर्पित कुजुर के साथ घूमने निकले थे। उनकी कार को परसदा निवासी तुषार कौशिक चला रहा था। पांचों ने रायपुर रोड स्थित किसी बार में शराब पी। इसके बाद खाना खाने के लिए हिर्री क्षेत्र के ढाबे में गए। खाना खाने के बाद पांचों बिलासपुर की ओर लौट रहे थे। चकरभाठा क्षेत्र के गुरु नानक ढाबे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई।
Next Story