छत्तीसगढ़
यूथ कांग्रेस ने किया 4 नए प्रकोष्ठों का गठन, इन्हे मिली चेयरमैन की जिम्मेदारी
Nil dhankar
22 March 2022 1:52 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 4 नए प्रकोष्ठों का गठन कर चेयरमैन की नियुक्ति जारी कर दी गई है. छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन ने मीडिया को बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा 4 नए प्रकोष्ठ बनाए गए हैं.
जिसमें हिमानी वासनिक को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अर्जित तिवारी को विधि प्रकोष्ठ, संजीव नेताम को सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ और आकाश राव को खेल प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाया गया है. ये सभी पूरे प्रदेश का दौरा कर शीघ्रातिशीघ्र अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिए निर्देशित हैं और अपने क्षेत्रों में अभिरुचि रखने वाले ऊर्जावान युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे.
Next Story





