छत्तीसगढ़

शहीद पार्क के समीप युवक ने की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस मौके पर

Admin2
18 March 2021 12:19 PM IST
शहीद पार्क के समीप युवक ने की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस मौके पर
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। जगदलपुर के शहीद पार्क से सटे गढ़-कलेवा की दीवार पर आज सुबह एक युवक की लाश फंदे पर झूलती मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम लोकेश कुंजाम ओडिसा का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस सहित डायल 122 की टीम मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी ऐंगल से जांच कर रही है। साथ ही फॉरेन्सिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक करीब 2 वर्षों से चौपाटी की एक होटल में ढोसा बनाने का काम कर रहा था। कहा जा रहा है कि बीमारी होने के कारण वह कई दिनों से परेशान चल रहा था।

Next Story