छत्तीसगढ़
मोबाइल टावर में चढ़कर युवक ने किया सुसाइड, प्रेम संबंध का मामला
Nil dhankar
29 Oct 2021 11:54 AM IST

x
छत्तीसगढ़
अंबिकापुर। एक प्रेमी युवक ने मोबाइल के टावर में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम गोलू (25 ) निवासी ग्राम केपी का बताया जा रहा है। मामला अंबिकापुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर नगर कोतवाली थाना अंतर्गत केपी ग्राम में युवक गोलू ने मोबाइल के टावर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला प्रेम संबंध का बताया जा रहा है।
Next Story





