छत्तीसगढ़

शादी से पहले युवक ने किया सुसाइड, कमरे में मिली लाश

Nil dhankar
1 Jun 2022 8:40 AM IST
शादी से पहले युवक ने किया सुसाइड, कमरे में मिली लाश
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के नागोराव शेष स्कूल के पास रहने वाले युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह स्वजन को इसकी जानकारी हुई। पूछताछ में पता चला कि युवक की शादी तय हो गई थी। एक महीने के भीतर शादी होनी थी। इसकी तिथि तय नहीं हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के नागोराव शेष स्कूल के पास रहने वाले कुशकुमार सूर्यवंशी(28) वेल्डिंग का काम करते थे। उनकी शादी तय हो गई थी। सोमवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों और इसकी तिथि के लिए चर्चा कर रहे थे। इस दौरान कुशकुमार भी वहां मौजूद था। चर्चा के बाद सभी सोने के लिए चले गए। मंगलवार की सुबह स्वजन जागे तो कुशकुमार का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। स्वजन ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली थाने में दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्राथमिक जांच में घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Next Story