छत्तीसगढ़

युवक ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
10 July 2022 4:52 PM GMT
युवक ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

बिलासपुर। युवक अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाकर घर आया। फिर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। सूचना पर सीपत पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची। फंदे से उतारकर शव की तलाशी ली तो मृतक के जेब में सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था मेरे मरने के बाद घर वालों को कोई परेशान न करें। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा डगनिया के रहने वाला विवेक साहू पिता रमानंद साहू (20) पचपन से मटियारी में अपने मामा संतोष साहू के साथ रहते थे। विवेक अपने मामा के मोटर साइकिल गैरेज में काम करते थे। विवेक नौ जून की दोपहर 12.30 बजे अपना काम खत्म करने के बाद दोस्तों के साथ घूमने चले गए। दोपहर करीब 1.30 बजे वे दोस्तों के साथ नहाने तालाब गए। वहां से वापस घर आ गए। इस दौरान घर में अन्य सदस्य नहीं थे।

दोपहर 2.30 बजे अपने कमरे में फंखे के हूक से रस्सी डालकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद स्वजन घर पहुंचे। विवेक को आवाज दी गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजा को खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। इससे स्वजन को शंका हुआ। खिड़की से देखा तो विवेक का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद स्वजन ने सीपत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। मृतक के शव को फंदे से नीचे उतार कर तलाशी ली गई। जेब में सुसाइड नोट मिला। इसमें मौत के बाद घर वालों को परेशान न करने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया है। पूछताछ में स्वजन ने भी आत्महत्या की वजह जानने से इन्कार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
Next Story