छत्तीसगढ़

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

Nilmani Pal
18 Dec 2021 5:03 PM IST
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी
x
छग न्यूज़

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के जवाहर पारा में आज सुबह मातम छा गया. मोहल्ले के एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर सुसाइड किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक युवक अपने दादा-दादी के पास रहता था. आज सुबह अपने घर में नाश्ता करने के बाद जब घर में दादा-दादी नहीं थे, तब उसने घातक कदम उठाया. युवक का नाम सूरज चौरका है.

मोहल्ले के लोग बताते हैं कि फोन पर किसी से लड़के की बात हुई, उसके चंद घंटे बाद तकरीबन 11 बजे के आस-पास घर के लोगों की रोने की आवाजें आने लगी, तब पता चला कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. डौंडी पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को पोस्ट मार्टम के बाद सौंप दिया है. मामले की जांच कर रहे हैं. पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पता चल पाए कि घटना की वजह क्या है.


Next Story