छत्तीसगढ़

CG में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
5 Aug 2024 2:58 PM GMT
CG में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सुपेला थाना क्षेत्र के रविदास नगर 45 वर्षीय युवक माधो दलाई ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ओडिशा का रहने वाला था, जो पिछले कई साल से भिलाई में रहकर एक होटल में खाना बनाने का काम करता था। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माधो दलाई सुपेला क्षेत्र में एक होटल में खाना बनाता था। वह रविदास नगर में पिछले 5 साल से किराए का मकान लेकर अकेले रह रहा था। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। इसी के चलते उसने लोगों से काफी कर्ज लेकर रखा हुआ था। कर्जदार उसे रोज पैसा देने के लिए परेशान करते थे। पैसा न चुका पाने से कर्जदार उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। इससे वो काफी परेशान था।


वो रोज की तरह रविवार की दोपहर होटल से खाना बनाकर अपने घर पहुंचा। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को 6 बजे के करीब मकान मालिक ने उसे फंदे पर लटका देखा तो डायल 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जब उसे मृत घोषित कर दिया तो शव को मरचुरी में रखवा दिया गया। यह भी जानकारी मिली है कि माधों की पहली पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। इसके बाद उसने एक और शादी की। दूसरी पत्नी एक बेटी है। माधो और उसकी दूसरी पत्नी में पट नहीं रही थी, इससे वो आंध्र प्रदेश में रह रही थी। उसका उसकी पत्नी से फोन पर कुछ झगड़ा भी हुआ था। उससे भी वो काफी परेशान है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story