छत्तीसगढ़

पुराना बस स्टैंड में धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया युवक

Nil dhankar
3 April 2023 5:33 PM IST
पुराना बस स्टैंड में धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया युवक
x

रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी विलसन ब्राउन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पुराना बस स्टैण्ड अंग्रेजी शराब दुकान के पास बटनदार धारदार चाकू लेकर आरोपी विलसन ब्राउन आम लोगों को आतंकित कर रहा था.

जिस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते विलसन ब्राउन पिता जार्ज ब्राउन उम्र 31 साल निवासी दुर्गा चौक थाना सिविल लाईन को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके कब्जे से 1 नग धारदार चाकू जप्त की गई है. आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 45/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Next Story