रायपुर में अवैध शराब बेचते युवक पकड़ाया, शराब की बोतल और बिक्री की रकम ज़ब्त

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में पुलिस ने अवैध शराब बेचने की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अंग्रेजी मदिरा और बिक्री की रकम बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कब्रिस्तान सन्यासी पारा के पास अवैध रूप से अंग्रेजी मदिरा बेचा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर टीम रवाना की।
मौके पर आरोपी को शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम एन.नागेश्वर राव पिता स्व. एम रामू राव उम्र 49 वर्ष निवास सन्यासी पारा स्वामीबाड़ा बताया है। आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी मदिरा अनुमानित कीमत 7480 रूपए, बिक्री की रकम 1250 रूपए और घटना में प्रयुक्त गाड़ी नंबर CG 04 MT8093 को बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





