छत्तीसगढ़

शराब दुकान में युवक की जमकर पिटाई

Nil dhankar
13 March 2022 5:56 PM IST
शराब दुकान में युवक की जमकर पिटाई
x

कांकेर/पखांजुर। पखांजूर में एक युवक की जमकर पिटाई की गई है। वो भी सिर्फ इसलिए क्यों कि युवक ने नकली 'शराब' का पर्दाफाश करने की हैसियत से वीडियो बना लिया था। दरअसल पखांजुर के शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान संचालक और उसके कर्मचारी अंग्रेजी शराब कि बोतल में तम्बाखू पानी और केमिकल मिलाकर सस्ती शराब बेचते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, अंग्रेजी शराब की दुकान में संचालक के इशारों पर ब्रांडेड शराब के बोतलो में सस्ती शराब मिलायी जाती थी। जिसका वीडियो वही के एक कर्मचारी ने इसका वीडियो बना लिया। जिसका पता बाकी लोगों को चल गया। इस पर कर्मचारियों ने उसे समझौता करने के लिए दुकान में बुलाया फिर उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुँचे पखांजुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की है।


Next Story