
x
cg
Mahasamund महासमुंद: Bhanwarpur Chowki क्षेत्र के ग्राम Bijarabhatha के पास एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। सोना गिरवी रखने के पैसे के विवाद में युवक को कार में बैठाकर ले जाया गया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, चन्दखुरी चौकी क्षेत्र के निवासी ज्ञानी लाल जगत ने करीब दो साल पहले दिलेश्वर साहू और माधुरी साहू के पास अपनी सोने की माला गिरवी रखी थी। इसका कुछ पैसा बाकी था, जिसे लेकर 5 मई की रात लगभग 9 बजे आरोपियों ने उसे हिसाब करने के बहाने बुलाया।
आरोप है कि दिलेश्वर साहू, माधुरी साहू और अन्य लोग उसे कार में बैठाकर बिजाराभांठा के पास ले गए, जहां पैसे को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
इस हमले में पीड़ित के सिर, चेहरे और आंख के पास चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में दिलेश्वर साहू, माधुरी साहू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story





