छत्तीसगढ़

युवक ने बोतल फोड़कर किसान पर किया जानलेवा हमला

Shantanu Roy
13 April 2022 4:18 PM GMT
युवक ने बोतल फोड़कर किसान पर किया जानलेवा हमला
x
छग

बिलासपुर। उधार में दी रकम मांगने पर युवक ने बोतल फोड़कर किसान पर हमला कर दिया। हमले में आहत ने घटना की शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बिल्हा क्षेत्र के देवकिरारी में रहने वाले नीरज तिवारी किसान हैं। सात दिन पहले नवागांव में रहने वाला दिलहरण उनसे जरूरी काम बताकर दो दिन के लिए 500 स्र्पये उधार में लिए थे। पांच दिन गुजर जाने के बाद भी उसने रकम को वापस नहीं किया।

इस पर नीरज ने उसके घर जाकर इसकी जानकारी युवक के स्वजन को दी। साथ रकम को वापस कराने को कहा। मंगलवार की रात आठ बजे दिलहरण उनके कृषि फार्म में आया। यहां पर उसने रुपए मांगने के लिए घर जाने की बात कहते हुए गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने पास पड़े बोतल को फोड़कर नीरज पर हमला कर दिया। हमले में आहत ने घटना की शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र में युवक को रोककर दो लोगों ने पुरानी रंजिश पर मारपीट की। साथ ही उसकी बाइक को भी तोड़ दी। आहत युवक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नेहरू नगर मंे रहने वाले शिवा लहरे मंगलवार की रात अपनी बहन के घर गए थे। वहां से वे रात 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। उनकी बहन एक्टिवा में अपनी सहेली के साथ आगे चल रही थी।
पीछे शिवा अपनी बाइक पर थे। शिवनाथ मार्ग पर जरहाभाठा में रहने वाले शुभांकर रात्रे और अमन रात्रे ने शिवा को रोक लिया। उन्होंने पुरानी रंजिश पर युवक को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। साथ ही उनकी बाइक में तोड़फोड़ की। इसे देखकर उनकी बहन अपनी सहेली के साथ वहां आई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story