छत्तीसगढ़

रायपुर में पैसे को लेकर विवाद में युवक पर हमला, सिर में आई गहरी चोट

Shantanu Roy
11 April 2026 12:55 PM IST
रायपुर में पैसे को लेकर विवाद में युवक पर हमला, सिर में आई गहरी चोट
x
छग
Raipur. रायपुर। बीती शाम करीब 07:00 बजे एक युवक अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले शिवशंकर साहू और शुभम पाण्डेय वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। युवक द्वारा पैसे न होने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मां-बहन को लेकर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। युवक ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद शुभम पाण्डेय ने पीछे से आकर युवक के दोनों हाथ पकड़ लिए और शिवशंकर साहू ने कांच के गिलास से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में युवक के सिर में चोट लग गई और खून निकल आया। घटना को पड़ोस में रहने वाली अनिता साहू और उनकी बेटी कु. गायत्री साहू ने देखा और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tagsरायपुरमारपीटपैसे की मांगगाली-गलौजहमलासिर में चोटपुलिस रिपोर्टRaipurassaultdemand for moneyabuseattackhead injurypolice reportछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story