छत्तीसगढ़

रायपुर में कुत्ता घुमाने निकले युवक से मारपीट, FIR दर्ज

jantaserishta.com
30 Aug 2026 9:22 AM IST
रायपुर में कुत्ता घुमाने निकले युवक से मारपीट, FIR दर्ज
x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.

रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरन सिटी (मठपुरैना) में शनिवार शाम कुत्ता घुमाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि तीन लोगों ने मिलकर एक महिला और उसके भतीजे के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे मठपुरैना निवासी हीयल नायक घर के पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान मोहल्ले के प्रांचल भारती ने "इधर कुत्ता क्यों घुमा रहे हो" कहकर मारपीट शुरू कर दी। हियल जब घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दे रहा था, तभी प्रांचल भारती के पिता करण भारती वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे।
शिकायतकर्ता निकीता सोनी की रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी प्रांचल भारती, करण भारती और कल्याणी सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), की धारा 115(2), 296, 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story