छत्तीसगढ़
रायपुर में युवक से देर रात मारपीट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, जांच शुरू
Shantanu Roy
21 April 2026 7:41 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मजदूरी का कार्य करता है और शास्त्री नगर क्षेत्र का निवासी है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त की बहन के शादी कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 10:30 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब 11:30 बजे वह फोकटपारा स्थित नानु दुकान के पास पहुंचा, जहां तीन युवक- दुर्गेश निषाद, सोनू निषाद और छोटू महानंद शराब पी रहे थे।
पीड़ित के अनुसार, तीनों आरोपियों ने उसे देखते ही बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और हाथ, मुक्के व लात से मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान दुर्गेश निषाद ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर के बाईं ओर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के दौरान पीड़ित के दोस्त दुष्यत धुव और मोहम्मद अशरफ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
घायल युवक घर पहुंचा और परिजनों से चर्चा के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चला गया और अगले दिन थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
Tagsरायपुरदेवेंद्र नगर थानामारपीट मामलाफोकटपारानानु दुकानदुर्गेश निषादसोनू निषादछोटू महानंदगाली-गलौजजान से मारने की धमकीसिर में चोटकड़ा से हमलायुवक घायलजिला अस्पतालपुलिस केसFIRछत्तीसगढ़ समाचाररात की घटनामजदूर युवकशास्त्री नगरआपराधिक मामलापुलिस जांचआरोपियों की तलाशRaipurDevendra Nagar police stationassault caseFokatparaNanu shopDurgesh NishadSonu NishadChhotu Mahanandabusethreat to killhead injuryattack with iron rodyouth injureddistrict hospitalpolice caseChhattisgarh newsnight incidentlabourer youthShastri Nagarcriminal casepolice investigationsearch for accused
Next Story





