छत्तीसगढ़
पुलिस अभियान के चलते हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, ऑनलाइन शॉपिग से मंगाया साजो सामान
Deepa Sahu
4 Dec 2020 11:43 PM IST

x
रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से बटन दार चाकू, गुप्ति रखा हुआ था। पुलिस को मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने कार्रवाई की। रवि तिवारी ने बताया कि आरोपी का नाम मोनेश सिन्हा 20 वर्ष भरत नगर झंडा चौक गुढ़ियारी का रहने वाला है और हथियार को युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए मंगवाया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 234/20 की धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
Next Story





