छत्तीसगढ़

भैरव बाबा मंदिर के पास नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Jun 2026 10:25 PM IST
भैरव बाबा मंदिर के पास नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को नाईट्रोजेपम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी सरकारी कीमत 57 हजार 200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरव बाबा मंदिर स्थित पुष्प वाटिका के पास एक व्यक्ति लोगों के साथ विवाद और झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और उनके निर्देश पर टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली दवाएं बरामद हुईं। थाना प्रभारी विष्णु यादव के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था और उसके पास मौजूद नाईट्रा टेबलेट को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान नवीन कुमार बैसवाड़े (28 वर्ष), निवासी उसराभाठा, नेवसा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट बरामद की गईं। बरामद दवाओं को जब्त कर लिया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत अपराध दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों और अवैध दवाओं की बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके। रतनपुर पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsबिलासपुररतनपुर पुलिसनाईट्रोजेपम टेबलेटनाईट्रा टैबलेटएनडीपीएस एक्टनवीन कुमार बैसवाड़ेनशीली दवापुलिस कार्रवाईभैरव बाबा मंदिरछत्तीसगढ़ क्राइमBilaspurRatanpur PoliceNitrazepam tabletsNitra tabletsNDPS ActNaveen Kumar Baiswadenarcotic drugspolice actionBhairav ​​Baba TempleChhattisgarh crime. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story