छत्तीसगढ़
चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, गुढ़ियारी पुलिस ने की कार्रवाई
Shubhra Nandy
2 Aug 2021 10:43 PM IST

x
जनता से रिशत वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने हांथ में चाकू लेकर लहराते हुए घुम रहा है जिससे आम लोग डर रहे हैं तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ को मौके पर भेजा गया और आरोपी भुनेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष को चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी भूनेश्वर के कब्जे से चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
Next Story





