छत्तीसगढ़

उड़ीसा की अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 April 2022 9:24 PM IST
उड़ीसा की अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
x
छग

बागबाहरा। पुलिस को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति रेवा घाट जोंक नदी पुलिया किनारे ग्राम रेवा में आने जाने वाले लोगो को उड़ीसा राज्य निर्मित जेब्रा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर गया जहां एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में कुछ रखकर खड़ा था जो पुलिस पार्टी को आता देखकर इधर उधर भागने लगा.

जिसे घेराबंदी कर रेड कर शराब बिक्री करते पकड़कर पुछताछ किये जो अपना नाम पता अजय यादव उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 9 राउत पारा खरियार रोड थाना जोंक जिला नुवापाड़ा उडीसा का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक कि बोरी में 58 नग पाउच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित कच्ची महुआ शराब जुमला 11600 एमएमल कीमती 2610 रूपये को जप्त कर सीलबंद किया गया. आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
Next Story