छत्तीसगढ़

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध नशा कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Shantanu Roy
27 March 2026 10:39 PM IST
हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध नशा कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
विगत 13 वर्षों से जनता से रिश्ता चलाया है नशे के खिलाफ विशेष अभियान
रायपुर से जुड़ते है ड्रग्स सिंडिकेट के तार
धमतरी में पकड़ाया ड्रग तस्कर
Dhamtari. धमतरी। धमतरी शहर में महंगा नशा हेरोइन का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिसे लेकर पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को यादव समाज भवन क्षेत्र के पास एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,
मुखबिर
से सूचना मिली कि यादव समाज भवन के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन बेच रहा है। सूचना पाकर पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल आमातालाब स्थित यादव समाज भवन के पास पहुंची और युवक को दबोच लिया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम ऋषभ सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी रिसाईपारा धमतरी बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.45 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, नकदी 10 रुपये, दो सिल्वर पेपर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हेरोइन की सप्लाई राजधानी रायपुर से होती है और धीरे-धीरे धमतरी शहर में भी यह अवैध कारोबार फैल रहा है। युवाओं के नशे की ओर आकर्षित होने की इस प्रवृत्ति ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस उपायुक्त के निर्देशानुसार हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम नियमित रूप से मुखबिर और स्थानीय सूचना स्रोतों से जानकारी जुटाकर नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करती है। अवैध नशे के खिलाफ यह कार्रवाई समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। धमतरी पुलिस का यह अभियान न केवल अवैध नशे की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।
Next Story