छत्तीसगढ़
1 लाख के गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक के सीट कव्हर में ले कर रहा था तस्करी
Shantanu Roy
25 Feb 2022 3:05 PM GMT

x
छत्तीसगढ़
महासमुंद। जिले की सरायपाली पुलिस ने गांजे की अवैध तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक जांजगीर का निवासी है और ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद के रास्ते जाजंगीर वापस जा रहा था। युवक के पास से 1 लाख कीमत का गांजा जब्त किया गया है। युवक ने बाइक की सीट में फोम की जगह गांजा भर रखा था।
पुलिस का कहना है कि 23 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी की एक बिना नंबर की बाइक में युवक गांजा तस्करी कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक में एक युवक आते हुए दिखा। उसे सरसींवा रोड भट्टी मोड़ के पास घेराबंदी कर रोका गया।
बाइक चालक युवक ने अपना नाम प्रेम लाल कहरा निवासी वार्ड नंबर 25 चर्च के पास जांजगीर बताया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से सामान्य जानकारी ली। पुलिस की टीम ने वाहन की जांच की तो पुलिस को कुछ नहीं मिला लेकिन सीट कवर को हटाकर देखा गया तो उसके नीचे 5 किलो गांजा मिला।

Shantanu Roy
Next Story