छत्तीसगढ़

फर्जी सरकारी मुहर के साथ युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Oct 2021 1:29 PM GMT
फर्जी सरकारी मुहर के साथ युवक गिरफ्तार
x

जांजगीर-चांपा। जांजगीर में पुलिस ने फर्जी सरकारी मुहर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके घर से दो दर्जन से ज्यादा नकली मुहर बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। रात तक इस बारे में खुलासा कर सकती है। पुलिस एक फर्जी रजिस्ट्री केस में आरोपी के घर तक पहुंची थी। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चऊडीह निवासी एक व्यक्ति ने थाने में फर्जी रजिस्ट्री को लेकर FIR दर्ज कराई थी। इसमें पामगढ़ के भागवत सुमन को आरोपी बताया गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने देर रात आरोपी के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस हैरान रह गई। उसके घर से विभिन्न विभागों और शासन स्तर की फर्जी मुहर बरामद हुई। इनकी संख्या दो दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है।

Next Story