छत्तीसगढ़

देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 Sept 2022 2:17 PM IST
देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
x

बस्तर। शहर में पुलिस ने देसी कट्टे के साथ एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से आरोपी को पकड़ा आरोपी युवक देसी कट्टा रखकर दलपत सागर क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस के अनुसार युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।


युवक के पास देसी कट्टा कहां से आया इस बात की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। सीएसपी हेम सागर सिदार ने बताया आरोपी का नाम अजय राजपूत ऊर्फ सूरज है। युवक जगदलपुर का ही निवासी बताया जा रहा है। युवक के पास से एक देसी कट्टे के अलावा धार दार ब्लेड भी मिली। आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story