छत्तीसगढ़
चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में था आरोपी
Shantanu Roy
4 Aug 2021 11:02 PM IST

x
रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है मामले में जानकारी देते हुए राजेंद्र नगर थाना प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि एक युवक पीडब्लूडी के पास चाकू के साथ खड़ा है। पुलिस ने बताया कि पीडब्लुडी ओवरब्रिज के नीचे केनाल रोड में एक लडका जो ब्लैक शर्ट एवं ब्लैक जींस पहने जो अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुये घूम रहा है। तत्काल पुलिस ने पेट्रोलिंग टीम भेजा और मौके पर से युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम अजय जाल उम्र 19 साल राजीव पाण्डेय नगर निवासी के खिलाफ आईपीसी के आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
Next Story





