छत्तीसगढ़

38 बोतल देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Rani Sahu
13 Jun 2021 11:51 PM IST
38 बोतल देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
x
अवैध शराब बेचते पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा है

राजनांदगांव। अवैध शराब बेचते पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा है। दरअसल शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सुरगी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति सिंह अपने स्टाफ के साथ क्षेत्र में निकले थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मिलन निर्मलकर थैले में शराब रख कर बेच रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। उसके पास से 38 पाव्वा मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त की गई, मदिरा की कीमत 4900 रुपए बताई जा रही है। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


Next Story