छत्तीसगढ़

तहसील कार्यालय के पीछे तलवार लहराते युवक गिरफ्तार

Admin2
6 Jun 2021 5:28 PM IST
तहसील कार्यालय के पीछे तलवार लहराते युवक गिरफ्तार
x

रायपुर। तलवार लहराते युवक को राजिम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक फिंगेश्वर रोड तहसील कार्यालय के पीछे एक व्यक्ति राहगीरों को डरा धमका रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास बघेल और उनकी टीम मौके पर पहुंची तथा घेराबंदी कर आरोपी सूरज महिलांगे को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया।

Next Story