छत्तीसगढ़
शादी का वादा कर युवती से शारीरिक शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 Oct 2026 6:04 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ने घर से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से दस्तयाब कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 29 सितंबर की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई है। महिला ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब 12:30 बजे बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने और सुबह पड़ोसियों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान युवती की मां, परिवार के सदस्यों और सहेलियों से पूछताछ की गई। इस दौरान युवती की मित्रता ग्राम नंदेली, थाना कोतरारोड़ निवासी लाल कुमार विश्वकर्मा, पिता रामचरण विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष से होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और मुखबिर से प्राप्त सूचना पर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप से युवती को दस्तयाब किया।
इसके बाद महिला अधिकारी के माध्यम से युवती का कथन दर्ज किया गया। युवती के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप सामने आने पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 69 जोड़ी गई। युवती की सहमति से उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव एवं हमराह स्टाफ थाना भूपदेवपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





