छत्तीसगढ़

लव जिहाद मामले में युवक गिरफ्तार, गर्भवती है पीड़िता

Nilmani Pal
4 Oct 2024 5:45 PM IST
लव जिहाद मामले में युवक गिरफ्तार, गर्भवती है पीड़िता
x

बलरामपुर Balrampur News । लव जिहाद के मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की नाबालिग थी और वह लगभग 5 महीने की गर्भवती भी थी। इस पूरे मामले में सामरी पुलिस की टीम ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। Balrampur

मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय का लड़का पिछले लगभग 5 सालों से हिंदू लड़की के संपर्क में था। वह उसके साथ कोर्ट में जाकर शपथ पत्र के माध्यम से शादी करना चाहता था। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस की टीम ने मामले में लड़का और लड़की दोनों को अपने कब्जे में लिया था।

मीडिया द्वारा इस खबर को काफी प्रमुखता से दिखाया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल मामले की जांच की।जिस पर लड़की का जब डॉक्यूमेंट चेक किया गया तो पता चला कि वह नाबालिग है। इस दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि लड़की लगभग 5 महीने की गर्भवती है।

Next Story