छत्तीसगढ़

एक्टिवा में गांजा तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 6 लाख का गांजा जब्त

Admin2
3 Sep 2021 5:33 PM GMT
एक्टिवा में गांजा तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 6 लाख का गांजा जब्त
x

Demo Pic

छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजामर्ग 53 रेहटीखोल के पास एक्टिवा सवार एक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी युवक के कब्जे से 30 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्कर को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। आरोपी अपनी एक्टिवा से रायपुर की ओर गांजा लेकर जा रहा था।

थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 ग्राम रेहटीखोल के पास गांजा तस्करी करते हुए हांडीपारा रायपुर थाना आजाद चौक रायपुर निवासी अनिल साहू 32 को गिरफ्तार किया है।
वह ओडिशा से एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 के, 2107 में गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही टीम ने रेहटीखोल के पास घेराबंदी किया था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा टीम ने उसे रोका। उसके पास रखे दो थैले की तलाशी ली। दोनों थैले में 10-10 किलो गांजा मिला। एक प्लास्टिक बोरी भी रखा था। उसकी भी तलाशी ली गई। उमसें भी टीम को 10 किलो गांजा मिला।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta